Sarkari Vacancy: गुजरात के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (GPCB), गांधीनगर के अंतर्गत सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (क्लास-3) के कुल 105 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को पर्यावरण से जुड़े वैज्ञानिक कार्यों के लिए नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Gujarat Pollution Control Board Vacancy शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पर्यावरण विज्ञान , केमेस्ट्री , बायो केमेस्ट्री , माइक्रोबायोलॉजी, एक्वेटिक बायोलॉजी, मरीन बायोलॉजी , बायो साइंस , बायो टेक्नोलॉजी , एग्रोनॉमी या इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों में से किसी एक में डिग्री होनी चाहिए । इसके साथ ही उम्मीदवारों को फिजिक्स का भी ज्ञान होना आवश्यक है। इसके अलावा कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज जरूरी है । साथ ही , उम्मीदवारों को गुजराती और हिंदी भाषाओं में पढ़ना और लिखना आना चाहिए , ताकि वे सरकारी कार्यों को सुचारू रूप से संभाल सकें ।
Gujarat Pollution Control Board Vacancy उम्र सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है । हालांकि , सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़कर आयु सीमा से संबंधित छूट के विवरण की पुष्टि कर लें ।
Gujarat Pollution Control Board Vacancy वेतनमान :
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शुरूआती पांच वर्षों के लिए 49,600 रुपए प्रति माह की फिक्स सैलरी दी जाएगी। इसके बाद उन्हें 39,900 से 1,26,600 रुपए (लेवल-7) तक का पे स्केल मिलेगा , जो सरकारी मानकों के अनुरूप है । यह वेतनमान न केवल आकर्षक है, बल्कि इसमें भविष्य में वेतनवृद्धि और प्रमोशन की संभावनाएं भी शामिल हैं ।
Gujarat Pollution Control Board Vacancy आवेदन शुल्क:
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए जमा करने होंगे , जबकि अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 400 रुपए शुल्क देना होगा । आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है ।
Gujarat Pollution Control Board Vacancy आवेदन प्रक्रिया:
- सबसे पहले GSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं ।
- होमपेज पर दिए गए भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें ।
- अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन करें ।
- आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें ।
- मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें ।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें ।
- फॉर्म को सावधानीपूर्वक जांचकर सबमिट करें ।
- सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें ।
यह भर्ती पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर है । यदि आप विज्ञान के छात्र हैं और सरकारी सेवा में आने की इच्छा रखते हैं , तो इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं ।
महत्वपूर्ण लिंक
All Finance Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।